भागलपुर, मार्च 29 -- जीण माता सेवा समिति नवगछिया की ओर से ढोल-नगाड़ा गाजे-बाजे के साथ भव्य चुनरी नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली गई। यह चुनरी यात्रा गरीब दास ठाकुरबाड़ी नवगछिया से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए मारवाड़ी धर्मशाला पहुंची। चुनरी यात्रा मारवाड़ी धर्मशाला पहुंचकर जीण माता को सबों ने चुनरी अर्पित किया। उसके बाद सभी ने मंगल पाठ में भाग लेकर मंगल पाठ किया और संध्या भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.