कटिहार, अप्रैल 25 -- कटिहार। निज संवाददाता ऋषि भवन रोड स्थित जमीन पर जीण माता मंदिर निर्माण को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार भूमि पूजन किया गया। पंडित सरोज भारद्वाज ने विधि विधान से पूजा कराई। नरोत्तम जोशी सपत्नीक यजमान थे। गौरतलब है कि पूर्णिया प्रमंडल में जीण माता का एक भी मंदिर नहीं है। मंदिर निर्माण को लेकर जीण माता के अनुयायियों में काफी हर्ष है। बड़ी संख्या में शहर में ही जीण माता को मानने वाले लोग रहते हैं। मौके पर सांवरमल सिंघानिया, लालचंद शर्मा, राधेश्याम अग्रवाल, विश्वनाथ मुकीम, भोलू पोद्दार, विजय अग्रवाल, राजेंद्र पोद्दार सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पुनपुन उद्गम स्थल कुंड की चर्चा कई शहरों में होती है : जीयर स्वामी जी महाराज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...