जीडी गोयनका स्कूल में स्काउट-गाइड वर्कशॉप का आयोजन
बस्ती, मई 24 -- बस्ती। जीडी गोयनका स्कूल में स्काउट-गाइड गतिविधियों का शुभारंभ हुआ। इसके तहत कब, बुलबुल, स्काउट एवं गाइड की कुल चार यूनिट पंजीकृत की गईं। विद्यालय की प्रिंसिपल हुमा वसीम के साथ स्काउट-गाइड से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने विद्यालय पहुंचकर स्काउट-गाइड समर कैंप वर्कशॉप में योगदान दिया। वर्कशॉप में पहले दिन प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड का संक्षिप्त इतिहास, प्राथमिक सहायता (फर्स्ट एड), विभिन्न प्रकार की पट्टियों के उपयोग, विभिन्न प्रकार की तालियों, बिना संसाधनों के स्ट्रेचर बनाने की विधि आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान लीडर ट्रेनर स्काउट डॉ. कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय वर्मा, प्रभारी जिला संगठन आयुक्त स्काउट अनूप कुमार, सहायक जिला संगठन आयुक्त स्काउट दीपक कुमार और ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.