बेगुसराय, मई 12 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल बेगूसराय में मातृ दिवस के अवसर पर सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- नृत्य प्रस्तुत कर मनाया मदर्स डे कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता, अभिनय और भाषण के माध्यम से माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। छोटे-छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित माताओं और अभिभावकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के त्याग, समर्पण और स्नेह पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यालय परिसर पूरे समय तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।विद्यालय के चेयरमैन का संदेश विद्यालय के च...