पूर्णिया, अगस्त 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीडी गोयनका स्कूल पूर्णिया ने खेल जगत में इतिहास रचते हुए 27 से 30 जुलाई 2026 तक टॉरियन वर्ल्ड स्कूल रांची में आयोजित सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- राइफल शूटिंग में नवरतन सृष्टि बाला ने जीता सिल्वर मेडलछात्राओं की सफलता विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा सौम्या कुमारी (कक्षा 9) ने अंडर-14 बालिका व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने आनंद राज (कक्षा 7-डी) के साथ अंडर-14 मिश्रित टीम स्पर्ध...