बगहा, मई 20 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित बास्केटबॉल, टेबल टेनिस एवं शतरंज प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को इनर व्हील क्लब के सहयोग से सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। बास्केटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम में नेहाल अख्तर, यशश्वी मिश्रा, शिवांश गुप्ता, निशांत कुमार सिंह, आर्यंत प्रताप सिंह, आयुष कुमार जायसवाल एवं मो. ओबैदुल्लाह शामिल रहे। जबकि उपविजेता टीम में शेख मासूम, चेतस, युवराज सिंह, प्रणव कुमार सिंह, आदर्श नाथ तिवारी, अभिनव प्रकाश एवं युवराज कुमार रहे। यह भी पढ़ें- मनन विद्या के...