दरभंगा, मार्च 27 -- दरभंगा। जीडी गोयनका स्कूल में वार्षिकोत्सव 28 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी सफलता की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। वार्षिकोत्सव में डीएम कौशल कुमार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेंगे। स्कूल के एमडी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि वार्षिकोत्सव में छात्र- छात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर होनहार छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की लेकर बच्चों के परिजनों में भी उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...