शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर। जीडी गोयनका स्कूल में बॉक्स क्रिकेट अकादमी की नई शाखा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की डेवलपमेंट कमेटी के समन्वयक आनंद पाठक ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक विनोद स्वरूप विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर सचिव आलोक मिश्रा, फिरोज खान, वत्सल, मनोज यादव, गगन खन्ना, अनिल अग्रवाल, डॉ. अंकित रस्तोगी, अभिषेक, आकाश वर्मा और जतिन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालक हिमांशु वर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...