लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 9 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में अंतर-विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लेकर अपनी रणनीति, एकाग्रता और बुद्धिमत्ता का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे दिन विद्यालय परिसर में दिमागी कौशल, रोचक मुकाबलों और खेल भावना का उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार शतरंज का प्रत्येक कदम बच्चों को सोचने, संयम रखने और सही निर्णय लेने की अद्भुत कला सिखाता है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने छात्रों में उत्साह भरते हुए यह संदेश दिया कि बौद्धिक खेल भी उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.