शाहजहांपुर, मार्च 1 -- जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में विज्ञान दिवस और होली के उपलक्ष्य में टेकहब एंड एग्जिबिशन "सृजन" प्रदर्शनी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने 120 से अधिक विज्ञान व कला प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। रोबोट ऑटोमेटिक गेट, पॉल्यूशन मॉनिटर, पॉल्यूशन कंट्रोल रोबोटिक कार और लंबाई मापन मॉडल आकर्षण रहे। विद्यालय में एआई व रोबोटिक लैब भी संचालित है। उद्घाटन बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने किया। इस दौरान संस्थापक विनोद सर्राफ, निदेशक अंकित गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ अभिषेक गुप्ता, ट्रस्टी अभिनव गुप्ता, डॉ सोनिका गुप्ता, निहारिका गुप्ता और प्राचार्य कल्पना सिंह मौजूद रहीं। समापन ड्रोन पुष्प व गुलाल वर्षा के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...