आगरा, जनवरी 16 -- कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रहे स्व. इरशाद खान स्मृति अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जीडी गोयंका क्रिकेट अकादमी ने सीएई मथुरा को 87 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीडी गोयंका अकादमी ने 39.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए। पार्थ भारद्वाज ने 79, हार्दिक शर्मा ने 39, रनवीर ने 21 रन बनाए। सीएई मथुरा के लिए यशपाल में 4, देव, कुश व शिवांग शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। इधर सीएई मथुरा की टीम 35.2 ओवर में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। देव ने 34, अर्जुन वार्ष्णेय ने 19 रन बनाए। जीडी गोयंका अकादमी के लिए धनंजय सिंह ने 3, रोहित ने 2 विकेट लिए। पार्थ भारद्वाज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फिरोज खान, द्रवित शर्मा, मुकेश शर्मा, हरीश गुप्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.