बेगुसराय, जुलाई 28 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जीडी कॉलेज में मंगलवार को एनसीसी के नए बैच के लिए बहाली प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें कॉलेज के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया। बहाली के लिए कॉलेज के खेल मैदान में इच्छुक छात्रों को पहले दौड़, बीम, पुश-अप और अन्य शारीरिक परीक्षणों से गुजरना पड़ा।

चयन प्रक्रिया इसके बाद सामान्य ज्ञान और देशभक्ति से जुड़े विषयों पर लिखित परीक्षा ली गई। अंतिम चरण में एनसीसी अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार किया गया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अजीत कुमार ने कहा कि एनसीसी सिर्फ परेड और ड्रिल तक सीमित नहीं है। यह युवाओं में नेतृत्व, टीमवर्क, देशभक्ति और सामाजिक सेवा की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि चयनित कैडेट्स को आगे चलकर राष्ट्रीय ए...