बेगुसराय, मार्च 6 -- वीरपुर। बीपीएस प्लस टू स्कूल वीरपुर के मैदान में खेले जा रहे सौरभ आनंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में जीडी कॉलेज बेगूसराय की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच में जीडी कॉलेज ने राजोपुर छौड़ाही की टीम को 27 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीडी कॉलेज ने निर्धारित 16 ओवर में 4 विकेट पर 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजोपुर की टीम 16 ओवर में 7 विकेट पर 310 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के बल्लेबाज मंजीत रहे। उन्होंने 48 गेंद पर शानदार 157 रन बनाए। अम्पायर संजय कुमार व मो चांद थे। मौके पर अमन कुमार,नैयर अली आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.