जीडी कॉलेज परिसर में एबीवीपी का सदस्यता अभियान शुरू
बेगुसराय, अगस्त 5 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय नगर के कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को जीडी कॉलेज परिसर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि एबीवीपी केवल सदस्यता अभियान नहीं चलाती, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को तैयार करती है। विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि परिसर की समस्याओं के समाधान और छात्र हितों की रक्षा के लिए एबीवीपी हमेशा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करतीहै। प्रांत सोशल मीडिया सहसंयोजक मनीष कुमार ने कहा कि आज का छात्र डिजिटल युग का छात्र है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी हम छात्र समस्याओं को उठाएंगे और समाधान के लिए आवाज बुलंद करेंगे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अधिकतम सदस्यता दिवस पर अभाविप से जुड़ें छात्र-छात्राएं प्रदेश कार्यकारिणी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.