जीडीसीई के 694 पदों पर बीएलडब्ल्यू कर्मियों को भी मौका
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- उत्तर मध्य रेलवे की जीडीसीई भर्ती 2026 के 694 पदों पर अब बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू), वाराणसी के नियमित कर्मचारियों को भी आवेदन का मौका मिलेगा। पहले केवल एनसीआर के कर्मचारी पात्र थे। बीएलडब्ल्यू के कर्मचारी 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन कर चुके कर्मचारियों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। भर्ती में असिस्टेंट लोको पायलट के 428, तकनीशियन के 89, जूनियर इंजीनियर के 70, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 104 और जूनियर क्लर्क के तीन पद शामिल हैं। यह भी पढ़ें- केंद्रीय भंडारण निगम CWC में 327 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, सिर्फ एक CBT, ग्रेजुएट के लिए मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.