वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सर्किट हाउस सभागार में जनपद में गतिमान परियोजनाओं तथा प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में जिले के योगदान के संदर्भ में समीक्षा बैठक की। काबीना मंत्री ने जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) को आगे ले जाने के लिए कृषि और उससे सम्बद्ध क्षेत्रों का योगदान बढ़ाने पर जोर दिया। बोले, जीडीपी को तीन गुना बढ़ाने को टाइम फ्रेम में बिंदुवार ठोस योजना बनाकर काम करना होगा। प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने को मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर पर खास ध्यान देने की जरूरत है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने योजनाओं, वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में जिले के योगदान की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखी। बताया कि वर्तमान में जीडीपी 56,900 करोड़ (प्रचलित भावों पर)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.