जीडीपीआई वाले कोर्स में शुरू होगा सीट अलॉटमेंट
वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया में अलग किए गए जीडीपीआई और प्रैक्टिकल वाले 27 पाठ्यक्रमों में जल्द सीट अलॉटमेंट शुरू होगा। गुरुवार तक इन सभी पाठ्यक्रमों के जीडीपीआई और प्रैक्टिकल पूरे करा लिए गए। अब इनकी सीट अलॉटमेंट सूची 30 जून तक जारी होने की संभावना है। इन पाठ्यक्रमों में लगभग डेढ़ हजार सीटें हैं। बीएचयू में पीजी के 150 पाठ्यक्रमों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए इस वर्ष एक नया प्रयोग किया गया। प्रैक्टिकल और जीडीपीआई वाले 27 पाठ्यक्रमों की प्रक्रिया अलग से चलाने का निर्णय लिया गया। यह प्रयोग काफी हद सफल रहा, क्योंकि जीडीपीआई पूरी होने तक 123 पाठ्यक्रमों के तीसरे चरण का सीट आवंटन पूरा हो चुका था। बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति अब 30 जून तक जीडीपीआई वाले पाठ्यक्रमों की सीट अलॉटमेंट लिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.