जीडीजीपी में गांव के विकास पर चर्चा
लखनऊ, मई 12 -- निगोहां, संवाददाता। निगोहां के उतरावां ग्राम पंचायत में मंगलवार को विशेष प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव के समग्र विकास को लेकर चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) पंचायती राज विभाग की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत 'हमारी योजना, हमारा विकास' की अवधारणा पर ग्राम सभा के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। इसके माध्यम से सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में वार्षिक एवं पंचवर्षीय योजनाएं बनाकर विकास कार्यों को गति दी जाती है। बैठक में लखनऊ विश्वविद्यालय के राज्य स्तरीय प्रशिक्षक डॉ. हिमांशु श्रीवास्तव व डॉ. निरंजन कुमार तिवारी ने योजना के महत्व पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.