गाज़ियाबाद, जून 26 -- गाजियाबाद। जीडीए में शनिवार को संपत्ति समाधान दिवस का आयोजन होगा। इसमें संपत्ति से जुड़े लंबित प्रकरणों का निस्तारण होगा। इसमें रजिस्ट्री से लेकर म्यूटेशन तक के प्रकरण होंगे। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि लंबे समय से म्यूटेशन नहीं होने की शिकायत मिल रही थी। इसको देखते हुए समाधान दिवस लगाया जा रहा है। सभी जोन के कर्मचारी शिविर में मौजूद होंगे। शनिवार को ज्यादा से ज्यादा लोग आकर आपने लंबित प्रकरणों का निस्तारण करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- जीडीए में संपत्ति से जुड़े मामले निपटेंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...