गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राजनगर क्षेत्र में जीडीए ने बुधवार को सीलिंग की बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने सात भवनों को सील कर दिया। साथ ही मेरठ रोड स्थित मैनापुर स्थित आईपीएस इंडस्ट्रियल क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए चल रही इकाइयों पर भी कार्रवाई होगी। जीडीए जोन तीन की प्रवर्तन टीम बुधवार को राजनगर क्षेत्र पहुंचीं। जहां टीम ने सीलिंग की बड़ी कार्रवाई की। टीम ने क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण पर कार्रवाई की है। टीम ने सात भवनों में किए गए अनाधिकृत निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते शमन आवेदन प्रस्तुत नहीं किए गए तो राजनगर सहित अन्य कालोनियों तथा मैनापुर क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध भी सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रव...