गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अग्निशमन विभाग की क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग 100 करोड़ रूपए की धनराशि उपलब्ध कराई है। इस राशि का उपयोग आधुनिक अग्निशमन उपकरणों, विशेषीकृत फायर फाइटिंग संयंत्रों और अन्य आवश्यक संसाधनों की खरीद में किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस फंड से अग्निशमन विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। विशेष रूप से बहुमंजिला इमारतों, समूह आवासीय परिसरों, व्यावसायिक भवनों तथा घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर तेजी से नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक संसाधनों की खरीदारी की जा सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से न केवल अग्निकांड की घटनाओं में होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा भी और अधिक...