गोरखपुर, मई 29 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता गोरखपुर विकास प्राधिकरण के आवंटियों को शुल्क जमा करने के लिए दफ्तरों और बैंकों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल गई है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने ऑनलाइन चालान प्रबंधन प्रणाली लागू कर दी है, जिससे प्लाट, फ्लैट, दुकान या अन्य संपत्ति के आवंटी घर बैठे चालान जनरेट करने के साथ ही ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे। नई व्यवस्था से समय की बचत होने के साथ भुगतान प्रक्रिया पहले से अधिक सहज और पारदर्शी हो गई है।उपाध्यक्ष ने बैठक कर ओएसडी प्रखर उत्तम और सम्पत्ति विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को नई प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आवंटियों को हर छोटे काम के लिए प्राधिकरण कार्यालय नहीं आना होगा। यह भी पढ़ें- जीडीए के आवंटी घर बैठे जमा कर सकेंगे शुल्क अब वे स्वयं चालान जनरेट कर सकेंगे। भुगतान के तुरंत...