गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। हिंदी भवन में शुक्रवार को आयोजित नीलामी में विभिन्न योजनाओं के भूखंडों पर खरीदारों ने खुलकर बोली लगाई। इसमें 11 भूखंडों की बिक्री से प्राधिकरण को करीब 121.59 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। पहली बार मिक्स लैंड यूज (मिश्रित उपयोग) के भूखंड भी बिक्री के लिए रखे गए, जिन्हें लेकर भी निवेशकों में उत्साह देखने को मिला। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नीलामी में सबसे बड़ी बोली कौशल एन्क्लेव योजना के 6,958 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले ग्रुप हाउसिंग भूखंड जीएच-1ए पर लगी। 60 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर आरक्षित मूल्य वाले इस भूखंड की अंतिम बोली 68 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर रही और यह करीब 47.31 करोड़ रुपये में बिका। इसी योजना का जीएच-12 डी ग्रुप हाउसिंग भूखंड भी 88 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से...