जीडीए एयरोसिटी टाउनशिप के लिए जमीन खरीदेगा
गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। राजनगर एक्सटेंशन में एयरोसिटी व्यावसायिक टाउनशिप के लिए जीडीए जमीन खरीदेगा। शुक्रवार को बोर्ड बैठक ने जमीन जुटाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब प्राधिकरण तीन विकल्पों से जमीन खरीदेगा। इसमें लैंड पुलिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। राजनगर एक्सटेंशन के तीन गांव की जमीन पर एयरोसिटी बसाई जाएगी। इसमें मुख्य रूप से अटौर, मोरटी और मेवला अगरी गांव शामिल हैं। इन गांव की करीब 219.6131 हेक्टेयर जमीन पर टाउनशिप बसेगी, जिसमें से प्राधिकरण को यहां करीब 193.1256 हेक्टेयर जमीन किसानों से लेनी है। किसानों से जमीन लेने के लिए कीमत भी तय हो चुकी है। इसमें जीडीए अटौर गांव की 107.5963 हेक्टेयर जमीन अर्जित करेगा। इस जमीन का सर्किल रेट 3,630 प्रति वर्ग मीटर है, जिसे 14,520 रुपये प्रति वर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.