गोरखपुर, सितम्बर 24 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर विकास प्राधिकरण अपने भूमि, संपत्तियों और शहरी विकास से जुड़े कामकाज को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी कर रहा है। प्राधिकरण के सभी अनुभागों और प्रस्तावित ईआरपी (एकीकृत प्रबंधन प्रणाली) को एकीकृत करते हुए भौगोलिक सूचना प्रणाली आधारित एसेट, भूमि एवं शहरी प्रबंधन प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा। इस पर प्राधिकरण की जमीन और संपत्तियों की मैपिंग के साथ अतिक्रमण की पहचान और अलर्ट, भवन स्वीकृति व निर्माण की निगरानी तथा परियोजनाओं की प्रगति का विश्लेषण किया जा सकेगा। साथ ही एआई आधारित शहरी विस्तार का विश्लेषण कर भविष्य की लैंड बैंक प्लानिंग में भी मदद मिलेगी。 यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मिश्रित उपयोग की आड़ में चल रही व्यावसायिक गतिविधियांजमीन और संपत्तियों की होगी डिजिटल मैपिंग जीआईएस प...