जीटी रोड से 13 ओवरलोड वाहन जब्त
गिरडीह, जून 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने शनिवार को जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोडिंग कर परिचालित किए जा रहे 13 भारी वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के तहत बगोदर थाना क्षेत्र में 10 वाहन, निमियाघाट थाना में 2 वाहन तथा मधुबन थाना क्षेत्र में एक वाहन को ओवरलोड पाए जाने पर जब्त किया गया। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेजों एवं निर्धारित भार क्षमता की भी जांच की गई। परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि ओवरलोडिंग न केवल सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि इससे सड़कों को भी क्षति पहुंचती है। यह भी पढ़ें- जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 13 वाहन जब्त ऐसे मामलों पर जिला प्रशासन की लगातार नजर है तथा नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.