भदोही, जून 27 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गेराई स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग की दक्षिणी सर्विस लेन के किनारे शनिवार को करीब 26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। आसपास के लोग एकत्रित हो गए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।स्थानीय लोगों के अनुसार युवक काफी देर से उसी स्थान पर पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- पानी से भरे गड्ढे में युवक का मिला शव फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। युवक कहां से आया और किन परिस्थ...