जीटी रोड पर पिलाया शरबत, हनुमानगढ़ी में लगा भंडारा
कन्नौज, जून 23 -- गुगरापुर। बुढ़वा मंगल पर मंगलवार को सेवा भाव की मिसाल पेश की गई। मिरगावां जीटी रोड स्थित स्पेलर परिसर पर समाजसेवियों ने राहगीरों को शीतल जल व शरबत पिलाया। वहीं गढ़िया बलिदासपुर स्थित श्री हनुमानगढ़ी में भंडारे का आयोजन हुआ। सुबह 9 बजे श्री हनुमानगढ़ी में संत भोलेदास त्यागी ने पूजन कर कार्यक्रम शुरू कराया। आचार्य शिव मोहन तिवारी ने जलदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद मोहन लाल पाठक 'पिंटू' के नेतृत्व में ऋतिक पाठक,श्लोक तिवारी,सोनू सविता सहित युवाओं ने जीटी रोड पर गुजरने वाले लोगों को शरबत पिलाया। हनुमानगढ़ी भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गर्मी से बेहाल लोगों को शीतल जल से राहत मिली। आयोजन में कई लोगों ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.