मैनपुरी, मार्च 28 -- थाना क्षेत्र के ग्राम महानंदपुर धुबैया स्थित घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहचान होने पर परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। ग्रामवासी शानू पुत्र मुन्ना ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका चचेरा भाई 38 वर्षीय मोहम्मद अली पुत्र बादशाह मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात 8.30 बजे वह जीटी रोड से घर लौट रहा था, जैसे ही वह धुबैया तिराहा मंदिर के पास पहुंचा तभी बेवर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भोगांव पुलिस का कहना है कि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला है। पुलिस आसपास लगे सीस...