जीटी रोड पर टोटो चलने से हो रही दुर्घटनाएं
गया, अप्रैल 3 -- विभागीय उदासीनता के कारण देश के अति व्यस्त जीटी रोड पर ऑटो और टोटो का अनियंत्रित परिचालन लगातार दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में अधिकतर घायल यात्री इन्हीं वाहनों में सवार होते हैं। गुरुवार को भी टोटो के गलत तरीके से चलने के कारण एक कार से टक्कर हो गई, जिसमें टोटो पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व पथरा मोड़ के पास हुए हादसे में प्रोजेक्ट स्कूल की कई छात्राएं घायल हो गई थीं। वहीं कुछ वर्ष पहले ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बताया जाता है कि अधिकांश ऑटो व टोटो चालक नाबालिग या अनुभवहीन होते हैं, जिन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी नहीं होती। वे क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.