जीटी रोड पर अलग-अलग हादसों में तीन घायल
कन्नौज, जून 9 -- गुरसहायगंज। जीटी रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह एक ऑटो की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। जिसमें मोहल्ला सुभाष नगर निवासी ई रिक्शा चालक अभिषेक तथा सुनील कुमार घायल हो गए। इसके अलावा तेराजाकेट के समीप दो बाईकों की टक्कर हो गई। जिसमें ग्राम नया नगला (नवाबगंज) फर्रुखाबाद निवासी गीरेंद्र सिंह बाइक से अपनी पत्नी के साथ जसोदा जा रहे थे। तभी एक अन्य बाइक की टक्कर से बाइक के पीछे बैठी पत्नी रामवती सड़क पर गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.