कन्नौज, जून 18 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। जीटी रोड तिराहे पर उप डाकघर के सामने ऑटो व ई रिक्शा अवैध रूप से खड़े हो रहे हैं। इससे यहां अक्सर जाम लगता है। उप डाकघर आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदार इस ओर जान बूझकर अनजान बने हुए हैं।जीटी रोड तिराहे पर उप डाकघर स्थित है। उप डाकघर के मुख्य द्वार के सामने ऑटो व ई रिक्शा के अलावा ठेली व खोमचे वाले अपनी दुकान लगाते हैं। इस कारण यहां अक्सर जाम की समस्या खड़ी रहती है। अतिक्रमण के साथ ही ई रिक्शा का मजमा लगने से उप डाकघर आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि उप डाकघर आने-जाने वाले लोगों की अक्सर अतिक्रमणकारियों व ई रिक्शा व ऑटो चालकों से कहा सुनी भी हो जाती है। हालांकि यहां स्थाई रूप से पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है। इसके बाद भी जीटी रोड ...