गया, फरवरी 27 -- कोलकाता से दिल्ली जा रही स्विफ्ट कार शुक्रवार को असंतुलित होकर आमस के अकौना गांव के पास जीटी रोड के किनारे पानी भरे तालाब में चली गई। इससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष शर्मा (32) औरंगाबाद जिले के रफीगंज चंदौल गांव के स्व. उदय शर्मा का पुत्र था। कार में बैठा चालक का दोस्त दिल्ली के रहने वाले विशाल कुमार की जान बच गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई है। विशाल कुमार ने बताया कि ऑटो को बचाने के लिए संतोष ने जैसे ही इमरजेंसी ब्रेक लगाई कार असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद उलटते-पलटते कार पेट्रोल पंप के आगे जीटी रोड के किनारे तालाब में चली गई। चालक संतोष ने सीट बेल्ट बांध रखा था। इस कारण कई फिट गहरे पानी से निकल नहीं सका और उसकी मौत हो गई। हालांकि तालाब में कार के गिरते ही पंप कर्मी दौड़कर छलांग लगा दी और दोन...