एटा, अप्रैल 1 -- जीटी रोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें उसमें बैठी तीन किशोरी घायल हो गई। आगरा की खंदौली निवासी किशोरी कोयल, बहन फूल कुमारी, सोनाली पुत्र रवि मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए घर से निकली थी। मंगलवार रात को आगरा से बस स्टेंड पहुंची। शहर में जीजा रहते हैं उनके पास जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठकर जा रही थीं। टीपी नगर चौकी के पास पहुंचे। वही पर रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। रिक्शा में सवार तीन किशोरी घायल हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...