चंदौली, मई 24 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पार्सल गेट स्थित जीटी रोड किनारे रविवार की शाम 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस शव को कब्जे में शिनाख्त करने में जुटी है। कस्बा इंचार्ज विजय राज ने बताया कि शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...