मेरठ, मार्च 30 -- पानीपत में चल रहे सफीदो क्रिकेट टूर्नामेंट में मेरठ की जीटीबी और ऋषभ ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीम ने रविवार को हुए मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सफीदो की टीम 20 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में जींद की टीम ने 17.5 ओवर में 131 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए और 4 विकेट से मैच जीता। तीसरे मैच में जीटीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 201 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पानीपत की टीम ने 17.1 ओवर में 140 रन ही बना सकी। आयोजन सचिव पवन और क्रिकेट कोच अतह...