कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कानपुर क्रिकेट लीग (सीसीएल) टी-20 के तहत खेले गए पहले मैच में जीटीबी वॉरियर्स ने कानपुर वॉरियर्स को तीन विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में ब्लू वॉरियर्स ने मेटाडोर फोम इलेवन को 65 रन से हराया।सप्रू मैदान पर रविवार को हुए मैच में कानपुर वॉरियर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाए। टीम की ओर से सौरभ गुप्ता ने 45 रन, गुरुविंदर ने 33 रन और हिमांशु ने 19 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जीटीबी वॉरियर्स ने 18.5 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीता। टीम की ओर से अब्दुल रहमान ने 39 रन, अभिषेक ने 27 रन और शेख मुश्ताक ने 23 रन बनाए। अब्दुल रहमान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मैच में ब्लू वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 152 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.