नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को जीटीबी अस्पताल में अत्याधुनिक एंडोस्कोपी यूनिट और दस नए आईसीयू बेड की सुविधा शुरू की। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से अस्पताल में हजारों मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। सीएम ने कहा कि जीटीबी अस्पताल के विस्तार के लिए जल्द ही परिसर में अधूरे पड़े अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने इहबास (मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान) अस्पताल में नए ओपीडी ब्लॉक का शिलान्यास भी किया, जो दस माह में बनकर तैयार होगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि मौजूदा समय में जीटीबी अस्पताल की बेड क्षमता 1500 है। इसके विस्तार के लिए लंबित परियोजना पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। पिछली सरकार के समय में इस काम को अधूरा छोड़ दिया गया था। बता दें कि कोरोना के बाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.