मेरठ, मई 14 -- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबले में जीटीबी टाइटंस ने ऋषभ क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से हरा दिया। आयोजन सचिव व कोच अतहर अली ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 190 रन बनाए। जवाब में जीटीबी टाइटंस ने 17.3 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्ष ने 45, उत्तम ने 42 और मन्नू ने 40 रन पारियां खेलीं। शुक्रवार को जूनियर वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- अंश प्रताप के प्रदर्शन से एसबीएस अकादमी बनी विजेता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...