मेरठ, मार्च 24 -- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में मंगलवार को आईटीआई और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। आईटीआई की टीम ने 22.3 ओवर में 196 रन बनाए। राम ने 37, सार्थक ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में आरोहण ने 4 विकेट लिए। जवाब में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 22.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से अक्ष ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में गोल्डन ने 2 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को क्रिकेटर कर्ण शर्मा सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.