नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में मेडिकल शिक्षा और विशेष स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए दो नए स्पेशलाइज्ड प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में गायनोकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी फेलोशिप और संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में फैमिली मेडिसिन में डीएनबी प्राइमरी कोर्स शुरू किया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सरकार मेडिकल एजुकेशन और पेशेंट केयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन नए कोर्स से हेल्थकेयर वर्कफोर्स मजबूत होगी और दिल्लीवासियों को बेहतर गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...