नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- दिल्ली में यमुनापार इलाके में रहने वाले लोगों के अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार के जीटीबी अस्पताल में 250 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनेगा। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत करीब 245 करोड़ की लागत से इसके निर्माण के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो गई है। अब डीपीआर को दिल्ली और केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। अस्पताल के डॉक्टर बताते हैं कि उम्मीद है कि इस माह डीपीआर भी स्वीकृत हो जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। टेंडर आवंटन के बाद 16 माह में यह ट्रॉमा सेंटर बनकर तैयार होगा। जहां एक छत के नीचे हादसा पीड़ितों को अत्याधुनिक जांच व इलाज की सुविधा मिल पाएगी।दिल्ली का पांचवां व यमुना पार का पहला ट्रॉमा सेंटर होगा यह दिल्ली का पांचवां व यमुना पार का पहला ट्रॉमा सेंटर होगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.