नई दिल्ली, मार्च 15 -- दिल्ली में बनेगा 'सुपर मेडिकल हब', दिल्ली को मिलेगा निमहंस-2 का तोहफानई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दिल्ली सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों जैसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) को एकीकृत कर एम्स की तर्ज पर स्वायत्त संस्थान के रूप में विकसित करेगी। वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर ऐंड एलाइड साइंसेज (इहबास) को निमहंस-2 के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।इसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्री डा. पंकज सिंह और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजि...