गोरखपुर, जुलाई 17 -- गोरखपुर।राजीव दत्त पाण्डेय 'झील के किनारे निगम बना रहा कूड़ा सेंटर' शीर्षक से आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में गुरुवार के अंक में प्रकाशित खबर का शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। निर्माणाधीन गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस) एवं एमआरएफ सेंटर को लेकर प्राणी उद्यान प्रशासन ने जिलाधिकारी दीपक मीना और नगर आयुक्त अजय जैन को पत्र भेजकर इस स्थल निर्माण कार्य रोकने की मांग की है। आशंका जताई है कि कूड़ा केंद्र बनने से वन्यजीवों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन व एमआरएफ सेंटर के विरोध में जेमिनी गार्डेनिया कूड़े का जमावड़ा निदेशक प्राणि उद्यान सूरज की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नगर निगम, जीडीए की भूमि पर, जो बौद्ध संग्रहालय से देवरिय...