मुरादाबाद, दिसम्बर 1 -- मुरादाबाद। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पांचवें मैच में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण में प्रवेश कर लिया। सोमवार को मार्क क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टीम ने गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। गुरुनानक देव विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जीजेयूएम की गेंदबाजी के सामने उनकी टीम 18.2 ओवर में मात्र 110 रन पर ऑलआउट हो गई। विशाल तोमर ने चार, सार्थक चौधरी ने तीन व अजय यादव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीजेयूएम ने बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 10 विकेट से जीत दर्ज कर ली। तुषार धारिवाल 69 रन व आकाश...