बोकारो, अप्रैल 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सीबीएसई द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम नैतिकता और सत्यनिष्ठा का शुभारंभ शनिवार को जीजीपीएस सेक्टर 5 में हुआ। प्रथम दिवस मूल्यों, दृष्टि और सद्गुणों से युक्त शिक्षाशास्त्र का एक प्रेरणादायी उत्सव बनकर उभरा। कार्यक्रम का संचालन जीजीपीएस बोकारो के प्रधानाचार्य व वेन्यू डायरेक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिन्होंने शैक्षणिक गंभीरता और संगठनात्मक उत्कृष्टता का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया। इस मौके पर जीजीपीएस चास की प्रधानाचार्या सुमन नांगिया मौजूद रही। कार्यक्रम के बौद्धिक विमर्श को दो रिसोर्स पर्सन एमजीएम स्कूल की उप-प्रधानाचार्या राखी बनर्जी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की वरिष्ठ शिक्षिका शुक्ला सुपाकर ने अपने विचारों से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- वैल्यू शिक्षा किसी भी शिक्ष...