बोकारो, मई 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीपीएस बोकारो प्राचार्य अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में व सीबीएसई बोर्ड के तत्वावधान में समावेशी शिक्षा पर आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन उत्साह से भरा रहा। इस दिन का मुख्य उद्देश्य समावेशी शिक्षा के विचारों को व्यवहार में बदलना था। रिसोर्स पर्सन में शिव शंकर यादव और पूजा के मार्गदर्शन में सत्र बहुत ही ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने शिक्षकों को यह समझाया कि विविधता कोई समस्या नहीं, बल्कि एक अवसर है। कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षा नीतियों पर चर्चा हुई, जिससे समानता, पहुंच और सम्मान जैसे मूल्यों को समझने का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- जीजीपीएस में समावेशी शिक्षा पर सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम शिक्षकों ने समूह में मिलकर ऐसे पाठ योजनाएं ...