बोकारो, मार्च 23 -- जीजीपीएस में सत्र 2026-27 के अंतर्गत आयोजित त्रिदिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस का आयोजन प्री-नर्सरी व नर्सरी कक्षाओं के नन्हे विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के लिए विशेष रूप से किया गया। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय परिवार द्वारा अभिभावकों व अतिथियों के आत्मीय स्वागत से हुआ। इसके बाद विद्यालय से संबंधित आवश्यक पुस्तिकाओं का वितरण किया गया, जिससे अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षण पद्धति, नियमावली व वार्षिक शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। प्राचार्य अभिषेक कुमार ने विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन व्यवस्था व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा बच्चों के जीवन की प्रारंभिक शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.