धनबाद, मई 8 -- धनबाद। गुरुगोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती व मातृ दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर एवं गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों ने टैगोर की रचनाओं पर आधारित गीत, नृत्य एवं काव्य-पाठ पेश किए। मातृ दिवस पर छात्रों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त कर भाषण, कविता तथा नाट्य प्रस्तुति दी। कई छात्रों ने धन्यवाद स्वरूप कार्ड व उपहार भी भेंट किए। प्राचार्य सुदीप ठाकुर ने कहा कि गुरुदेव टैगोर के विचार हमें मानवता, शिक्षा एवं संस्कृति के महत्व को समझाते हैं। यह भी पढ़ें- जीजीपीएस चास में मनाया गया रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती यह भी पढ़ें- रविंद्रनाथ टैगोर की 165 वीं जयंती मनायी गयी यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए गुरु रविंद्रनाथ

हिंदी हिन्...