जीजीपीएस बोकारो में विश्व कला दिवस पर सृजनोत्सव का हुआ आयोजन
बोकारो, अप्रैल 15 -- विश्व कला दिवस के अवसर पर जीजीपीएस बोकारो में विविध कला गतिविधियों का आकर्षक आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के नवीन कला-कक्ष फुलवारी का लोकार्पण प्राचार्य अभिषेक कुमार द्वारा संपन्न हुआ। यह समस्त आयोजन कला व शिल्प शिक्षक सुनील मोदी, अमित बनर्जी व अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अनुष्का, दीपु, विराज, श्रेष्ठ, तनय सिन्हा सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों ने गार्डन ऑफ एक्सप्रेशन विषय पर सामूहिक चित्रकला के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता का सजीव व मनोहारी प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा 4 से 7 के विद्यार्थियों ने कोलाज निर्माण के माध्यम से विविध सामग्रियों का सृजनात्मक उपयोग करते हुए अपनी मौलिकता व कलात्मक दक्षता का परिचय दिया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.